Posted by: Firsteye Desk, Updated: 21/11/19 12:56:26pm
थाली को खुशबू से लबरेज करने वाले जीरे के नकली माल के कारोबार के तार उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली, गुजरात व राजस्थान तक फैले हुए हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का जलालाबाद इसका मुख्य केंद्र है। यहीं पर नकली जीरा तैयार कर उत्पादक राज्यों गुजरात और राजस्थान भेजा जाता है।
ये भी पढ़ें- अब अलीगढ़ का नाम बदलने की तैयारी !
अब इसकी फैक्ट्री दिल्ली में भी फलने फूलने लगी है। बवाना में एक ऐसी ही फैक्ट्री का मंगलवार को भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें नकली जीरा तैयार होता था। दिल्ली पुलिस ने फैक्ट्री से 19,400 किलो नकली जीरा, 5250 किलो स्टोन पाउडर, 1600 किलो फूल झाड़ू (जंगली घास) और 1225 किलो गुड़ का शीरा बरामद किया है।
ये भी पढ़ें- देश में सबसे अधिक वायुप्रदूषण वाले 10 में से सात शहर यूपी के शामिल, अगले दो दिन और बढ़ेगी जहरीली धुंध
80 फीसद नकली जीरे को 20 फीसद असली जीरे में मिलाया जाता है। यह सामान उत्तर प्रदेश और राजस्थान से मंगाया जाता है। रंग और गंध भी मिलाया जाता है, इसलिए आसानी से नकली जीरा पहचान में नहीं आता है।
जुड़े हमारे फेसबुक पेज से- https://www.facebook.com/firsteyenws/
ट्विटर पर हमें फॉलो करें- https://twitter.com/firsteyenewslko
सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल-https://www.youtube.com/channel/UChwj7_fqaFUS-jghSBkwtDw
Leave a comment