Posted by: Mrs. Pooja Jha, Updated: 21/11/19 03:22:28pm
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 12वें सबसे धनी व्यक्ति बन गए है। इसके पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में आई तेजी का हाथ है. आरआईएल के शेयर में इस साल 40 फीसदी उछाल आया है।
वहीं दुनिया के धनवानों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के बिल गिट्स सबसे ऊपर हैं। उनकी संपत्ति 110 अरब डॉलर है। अमेजन के जॉफ बेजोस दूसरे और बेनार्ड अर्नाल्ट तीसरे सबसे धनी व्यक्ति हैं। वारेन बफे चौथे और जुकरबर्ग पांचवे सबसे धनी व्यक्ति हैं।
इसे भी पढ़ें- एनीमेशन जगत की सबसे बड़ी फिल्म- परी कथाओं का सारा करिश्मा समेट लाई फ्रोजेन 2, देखे तस्वीरें
RIL बनी दुनिया की छठी बड़ी तेल कंपनी
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) अब दुनिया की छठी बड़ी तेल कंपनी बन गई है। रिलायंस का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 9.90 लाख करोड़ रुपये (138 अरब डॉलर ) के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। वह एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हो गए हैं। रिलायंस के शेयर इस साल 40 फीसदी चढ़े हैं।
जुड़े हमारे फेसबुक पेज से- https://www.facebook.com/firsteyenws/
ट्विटर पर हमें फॉलो करें- https://twitter.com/firsteyenewslko
सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल-https://www.youtube.com/channel/UChwj7_fqaFUS-jghSBkwtDw
Leave a comment