Posted by: , Updated: 23/11/19 12:42:28pm
राजस्थान के नागौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां कुचामन शहर में सुबह तीन बजे दो मिनी बसें अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गई जिसकी वजह से 11 यात्रियों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि बस के सामने सांड आ गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
दुर्घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें प्रशासन ने जयपुर स्थानांतरित कर दिया है।
बस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
जुड़े हमारे फेसबुक पेज से- https://www.facebook.com/firsteyenws/
ट्विटर पर हमें फॉलो करें- https://twitter.com/firsteyenewslko
सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल-https://www.youtube.com/channel/UChwj7_fqaFUS-jghSBkwtDw
Leave a comment