Posted by: , Updated: 23/11/19 04:43:52pm
नईदिल्ली। कांग्रेस ने महाराष्ट्र में रातों-रात बदले घटनाक्रम को राजनीतिक कूटिलता और जनादेश के साथ विश्वासघात करार दिया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आज ट्वीट कर इस घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा,मुझे मत देखो यूँ उजाले में लाकर,सियासत हूँ मैं, कपड़े नहीं पहनती।
उन्होंने इसे राजनितिक विश्वासघात बताते हुए कहा,इसे कहते हैं-:जनादेश से विश्वासघात, लोकतंत्र की सुपारी। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा था कि महाराष्ट्र में अचानक जो घटनाक्रम हुआ है वह राजनितिक धूर्तता और राजनेताओं की कूटिलता का परिणाम है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के कांग्रेस को धोखा देने संबंधी सवाल पर अल्वी ने कहा कि यह राजनीतिज्ञों की कूटिलता है कि वो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि मोदी के नए भारत में इसी तरह की राजनीति हो रही है। उनको सिर्फ सत्ता चाहिए और उनको विचारधारा से कुछ लेना देना नहीं है।
जुड़े हमारे फेसबुक पेज से- https://www.facebook.com/firsteyenws/
ट्विटर पर हमें फॉलो करें- https://twitter.com/firsteyenewslko
सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल-https://www.youtube.com/channel/UChwj7_fqaFUS-jghSBkwtDw
Leave a comment