Posted by: Firsteye Desk, Updated: 27/11/19 12:23:29pm
तमिल फिल्म इंडस्ट्री के लिए शोक की खबर है। अभिनेता बाला सिंह का निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। खबरों की मानें तो उन्हें कुछ दिनों पहले फूड पॉइजनिंग की वजह से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनके पार्थिव शरीर को उनके चेन्नई स्थित निवास पर रखा गया है। शाम को उनके शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास नागरकोइल ले जाया जाएगा। बाला आखिरी बार आर्या मगामुनि में नजर आए थे।
बाला ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और वो ज्यादातर नेगेटिव रोल ही निभाते थे। उन्होंने साल 1995 में फिल्म Avatharam से डेब्यू किया था। तमिल फिल्मों में अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले बाला थिएटर कलाकार थे।
जुड़े हमारे फेसबुक पेज से- https://www.facebook.com/firsteyenws/
ट्विटर पर हमें फॉलो करें- https://twitter.com/firsteyenewslko
सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल-https://www.youtube.com/channel/UChwj7_fqaFUS-jghSBkwtDw
Leave a comment