Posted by: , Updated: 28/11/19 02:36:53pm
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड और सैफ अली खान व करीना कपूर के नन्हे शहजादे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बचपन में ही स्टार बने तैमूर अली खान इन दिनों शेफ बने नजर आ रहे हैं।
इतना ही नहीं, नन्हे तैमूर अली खान ने अपनी मम्मी करीना कपूर के लिए आइसक्रीम भी बनाई है। इस बात का खुलासा खुद मशहूर शेफ विजय चौहान ने अपनी पोस्ट में किया है। दरअसल, तैमूर अली खान मम्मी करीना कपूर के साथ शेफ विजय चौहान की वर्कशॉप में पहुंचे। इस खास मौके पर उन्होंने आइसक्रीम और कप केक्स बनाना भी सीखा।
जुड़े हमारे फेसबुक पेज से- https://www.facebook.com/firsteyenws/
ट्विटर पर हमें फॉलो करें- https://twitter.com/firsteyenewslko
सब्सक्राइब करें हमारा यूट्यूब चैनल-https://www.youtube.com/channel/UChwj7_fqaFUS-jghSBkwtDw
Leave a comment