Homeउत्तर प्रदेशपेट्रोल पंप पर युवक और उसके चाचा से मारपीट, दोबारा तेल लेने...

पेट्रोल पंप पर युवक और उसके चाचा से मारपीट, दोबारा तेल लेने पर विवाद

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गए एक युवक और उसके चाचा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर दोनों की पिटाई कर दी।

जानकारी के मुताबिक, युवक पहले 200 रुपये का पेट्रोल भरवाने आया था और बाद में वह 100 रुपये का और तेल लेने के लिए दोबारा लाइन में लग गया। इसी बात को लेकर पंप पर विवाद शुरू हो गया।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान पंप मालिक और युवक के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि युवक और उसके चाचा को डंडों से पीटा गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल चालकों को 200 रुपये का ही तेल दिया जा रहा था, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

यह घटना रामकोला थाना क्षेत्र के रगरगंज स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular