Homeउत्तर प्रदेश1.5 करोड़ श्रद्धालु 7 करोड़ का चढ़ावा, काशी विश्ननाथ मंदिर में नया...

1.5 करोड़ श्रद्धालु 7 करोड़ का चढ़ावा, काशी विश्ननाथ मंदिर में नया रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश की श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में यूं तो भक्तों की भीड़ हमेशा उमड़ी रहती है. लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड बना दिया. इस दौरान डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. मंदिर की हुंडी में सात करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा आया. काशी विश्वनाथ मंदिर के इतिहास में ये सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के दर्शन करने का नया रिकॉर्ड है.

 

करीब एक करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने महीने भर में दर्शन किए हैं. इससे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद एक महीने में करीब सवा करोड़ लोगों ने दर्शन किए थे. वो रिकॉर्ड इस एक महीने में टूट गया और नया रिकॉर्ड बन गया है.माघ पूर्णिमा पर अकेले सात लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि महाशिवरात्रि तक ये आंकड़ा दो करोड़ के पार हो जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular