Homeदेश विदेशअमेरिका और इराक़ के साझा ऑपरेशन में आईएस के 15 चरमपंथियों की...

अमेरिका और इराक़ के साझा ऑपरेशन में आईएस के 15 चरमपंथियों की हुई मौत

अमेरिका ने कहा है कि उसके सैन्य बलों ने इराक़ की सुरक्षा बलों के साथ चलाए गए एक साझा ऑपरेशन में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 15 लड़ाकों को मार दिया है.

इस साझा ऑपरेशन में चरमपंथी समूह के नेतृत्व को निशाना बनाया गया था.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि यह साझा ऑपरेशन गुरुवार को इराक़ के पश्चिमी हिस्से में चलाया गया था.

सेंट्रल कमांड ने अपने एक बयान में कहा, अमेरिकी और इराक़ी सैनिकों की, ख़तरनाक हथियारों, ग्रेनेड और धमाका करने वाले सुसाइड बेल्ट से लैस लड़ाकों से मुठभेड़ हुई. इस घटना में कोई भी आम आदमी हताहत नहीं हुआ.

हालांकि अमेरिकी मीडिया में ऐसी ख़बरें चलाई जा रही हैं कि इस ऑपरेशन में कुछ अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं.

वहीं इससे पहले जारी किए गए बयान में इराक़ी सेना ने कहा था कि साझा ऑपरेशन के दौरान किए गए हवाई हमलों में चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular