Homeउत्तर प्रदेशजमीनी विवाद में बड़ा ड्रामा: टावर पर चढ़ा शख्स, प्रशासन ने बचाई...

जमीनी विवाद में बड़ा ड्रामा: टावर पर चढ़ा शख्स, प्रशासन ने बचाई जान

 

कुशीनगर।  पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति अपनी मांग मनवाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि हरेंद्र राय का जमीनी विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में लंबित है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया से असंतुष्ट होकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया। टॉवर पर चढ़ने की खबर मिलते ही गांव और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गईc

मामले की जानकारी मिलते ही तमकुहिराज की उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लिया और राजस्व व पुलिस टीम को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत और समझाइश के बाद हरेंद्र राय को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है—हरेंद्र राय इससे पहले भी दो बार मोबाइल टॉवर पर चढ़ चुका है, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई है।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि आखिर क्यों लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इतने खतरनाक कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular