Homeदेश विदेशनेपाल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत, हादसे की वजह के...

नेपाल विमान हादसे में 18 लोगों की मौत, हादसे की वजह के बारे में क्या पता चला

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में 18 लोगों की मौत हो चुकी है.ये विमान काठमांडू से पोखरा के लिए टेक-ऑफ कर ही रहा था, जब ये हादसा हुआ.

विमान के पायलट को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुए हादसे की वजह के बारे में शुरुआती जानकारी सामने आ रही है.

बीबीसी नेपाली सेवा के मुताबिक़- त्रिभुवन एयरपोर्ट के प्रमुख ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि काठमांडू से पोखरा की ओर जाने वाले इस विमान ने गलत मोड़ ले लिया था.

एयरपोर्ट चीफ जगन्नाथ निरौला बीबीसी नेपाली सेवा से कहा, ”उड़ान भरते ही विमान दायीं तरफ मुड़ गया जबकि इसे बायीं ओर मुड़ना था. हादसे की वजह के बारे में पूरी जांच के बाद पता चल सकेगा. हादसा उड़ान भरने के एक मिनट के अंदर ही हो गया.”बीते सालों में नेपाल में कई विमान हादसे हुए हैं.

नेपाल में बीते 10 साल में कब-कब हुआ विमान हादसा?

जनवरी 2023: येती एयरलाइन्स का विमान पोखरा एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 72 लोग मारे गए

मई 2022: पोखरा से जोमसोम जाता विमान हादसे का शिकार, 22 लोगों की मौत

अप्रैल 2019: एक विमान लकला एयरपोर्ट के पास दो हेलिकॉप्टर से टकराया, तीन लोगों की मौत

फरवरी 2019: तापलेजंग के पास हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सात लोगों की मौत, मरने वालों में पर्यटन और सिविल एविएशन मंत्री रबींद्र अधिकारी भी शामिल

सितंबर 2018: गोरखा से काठमांडू की ओर आता हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ, जापानी नागरिक समेत पांच लोगों की मौत

मार्च 2018: बांग्लादेश से नेपाल आता विमान त्रिभुवन एयरपोर्ट पर दुर्घटना का शिकार हुआ, 51 लोगों की मौत

फरवरी 2016: पोखरा से जोमसन जाता विमान हादसे का शिकार, 23 लोगों की मौत

मई 2015: भूकंप प्रभावित इलाकों में काम कर रहा अमेरिकी हेलिकॉप्टर चारीकोट के पास हादसे का शिकार, छह अमेरिकी सैनिकों समेत दो नेपाली अधिकारियों, पांच नागरिकों की मौत

RELATED ARTICLES

Most Popular