Homeदेश विदेशइसराइली हवाई हमले से वेस्ट बैंक में 18 लोगों की हुई मौत

इसराइली हवाई हमले से वेस्ट बैंक में 18 लोगों की हुई मौत

फ़लस्तीन स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार देर रात बताया कि कब्ज़े वाले वेस्ट बैंक के शहर तुल्कर्म में हुए इसराइली हवाई हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है.फ़लस्तीनी प्रशासन की ओर से संचालित समाचार एजेंसी वफ़ा ने कहा है, “हमला तुल्कर्म शहर के शरणार्थी कैंप में स्थित एक कैफे को निशाना बनाकर किया गया था, जहाँ पर कई नागरिक मौजूद थे.”

इसराइली सेना का कहना है कि वायुसेना ने तुल्कर्म शहर में अपनी शिन बेट सुरक्षा सेवा के साथ संयुक्त अभियान के तहत हमला किया था और हमले में तुल्कर्म शहर में हमास के प्रमुख और “अन्य महत्वपूर्ण आतंकवादी” मारे गए हैं.

समाचार एजेंसी वफा ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से कहा है कि हमले में कई परिवारों के बच्चों और बुजुर्गों की मौत हुई है. एक स्थानीय निवासी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया है कि इसराइल ने तीन मंजिला इमारत में मौजूद एक कैफे को निशाना बनाया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular