Homeमनोरंजनरोहित शेट्टी के घर फायरिंग को लेकर बड़ा खुलासा, जानें क्या

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग को लेकर बड़ा खुलासा, जानें क्या

मुंबई: मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि वारदात के दौरान बिश्नोई गैंग के शूटर ने अत्याधुनिक 7.62 एमएम बुलेट का इस्तेमाल किया। इस हथियार से शेट्टी के घर पर पांच गोलियां चलाई गई थीं।

जांच के अनुसार, 7.62 एमएम बुलेट मुख्य रूप से राइफल और मशीनगन में इस्तेमाल होती है और इसकी उच्च गति व गहरी पैठ इसे बेहद खतरनाक बनाती है। क्राइम ब्रांच यह पता लगा रही है कि किस प्रकार की 7.62 एमएम बुलेट का इस्तेमाल हुआ।

साथ ही, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पुणे से मुंबई आए शूटर को स्कूटी डिलीवरी के एवज में दो आरोपियों को कुल 10 हजार रुपये दिए गए थे। यह रकम फायरिंग के मास्टरमाइंड शुभम लोनकर ने समर्थ पोमाजी के माध्यम से दी थी।

फायरिंग के बाद शूटर मुंबई से बाहर फरार हो गया, लेकिन उसकी पहचान कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने में लगी हैं।

घटना के बाद रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दो पुलिसकर्मी उनकी सुरक्षा में तैनात थे, अब सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular