अमित (फर्रुखाबाद)
फर्रुखाबाद, कायमगंज: शहर के कोतवाली कायमगंज क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास एक महिला पर दबंग ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना सुबह उस समय हुई जब महिला अपने काम पर जा रही थी। महिला तंबाकू गोदाम में पुड़िया में तंबाकू भरने का काम करती हैं।
जानकारी के अनुसार, महिला और दबंग के बीच गोदाम के अंदर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद दबंग ने महिला को घेर लिया और उस पर कुल्हाड़ी व टकोरा से कई हमले किए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर महिला को बचाया।
राहगीरों ने दबंग को मौके पर टकोरा सहित पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर महिला को जिला अस्पताल लोहिया रेफर किया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में लोगों में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
