फर्रुखाबाद में हत्या के आरोपी के साथ एसओजी पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि आरोपी की फायरिंग से एक सिपाही भी घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, हत्या के आरोपियों ने एक युवक की हत्या कर शव को खेत में छुपा दिया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गांव के पास एक पुलिया में छिपा हुआ है, जिसके बाद एसओजी टीम ने इलाके की घेराबंदी की।
खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। मुठभेड़ में घायल सिपाही और आरोपी दोनों को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है।यह पूरी घटना थाना अमृतपुर क्षेत्र की बताई जा रही है।
