Homeउत्तर प्रदेशकायमगंज में परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी, लाखों का सामान...

कायमगंज में परचून की दुकान में नकब लगाकर चोरी, लाखों का सामान पार

कायमगंज क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला अचरा मार्ग स्थित कोल्ड के पास का है, जहां अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर एक परचून की दुकान में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि चोर दुकान से करीब 1700 रुपये की नगदी के साथ लाखों रुपये कीमत का पान मसाला, गुटखा और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दुकानदार सुबह दुकान खोलने पहुंचा और अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारी और दुकानदारों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली कायमगंज में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और चोरों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular