फर्रुखाबाद में चैनल की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। अमृतपुर थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड में लापरवाही को लेकर चलाई गई खबर के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक, तत्कालीन थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य की लापरवाही के चलते आरोपियों ने हत्या कर शव को खेत में छिपा दिया था। मामले में मृतक की पत्नी ने जिला अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
चैनल पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मामले का संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना अध्यक्ष मोनू शाक्य व संबंधित जांच अधिकारी (IO) को निलंबित कर दिया।
एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। यह पूरा मामला थाना अमृतपुर क्षेत्र का है।
