लखनऊ। Government Railway Police (जीआरपी) क्राइम ब्रांच ने Lucknow Junction पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे टिकटों की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने गाड़ी संख्या LTT–Azamgarh Express के कोच एस-5 में दूसरे व्यक्ति के नाम पर ई-टिकट लेकर यात्रा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतकबीर नगर निवासी अब्दुल राफेहक खान (24) और मो. मकसूद (36) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास अन्य व्यक्तियों के नाम पर जारी ई-टिकट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2,269 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह पूरा नेटवर्क Mumbai से संचालित होता है। दलाल 60 दिन पहले ही फर्जी या रैंडम नामों से टिकट बुक कर लेते हैं और बाद में यात्रियों के दस्तावेजों में हेरफेर कर ऊंचे दामों पर टिकट बेचते हैं, खासकर समर सीजन में।
जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
