रिपोर्ट : ममता भारद्वाज
Agra में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना एकता क्षेत्र में हुई किसान से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने किसान को निशाना बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। पूछताछ में लुटेरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
गिरफ्तार बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी के ऑटो का इस्तेमाल करते थे। पुलिस से बचने और पहचान छिपाने के लिए ऑटो पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई जाती थी, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो सके।
पुलिस ने आरोपियों के पास से किसान से लूटे गए 10 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद कर ली है।
थाना एकता पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ लंबे होते हैं और वह बच नहीं सकता।
