Homeउत्तर प्रदेशआगरा में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़

आगरा में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़

रिपोर्ट : ममता भारद्वाज

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में इंडेन गैस सिलेंडरों की बड़े पैमाने पर कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि निशांत गैस सर्विस के सिलेंडरों को एक निजी मकान में अवैध रूप से स्टोर कर बेचा जा रहा था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इन्फेंट्री पब्लिक स्कूल के सामने स्थित एक घर में गाड़ी से 30 से ज्यादा सिलेंडर उतारे जा रहे थे। शक होने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडरों को पकड़ लिया और जमकर हंगामा किया।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें मिलने वाले सिलेंडरों में 2 से 3 किलो तक गैस कम होती है, जिससे वे पहले से ही परेशान थे। इसी नाराजगी के चलते लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। लोगों ने निशांत गैस सर्विस के करीब 6 सिलेंडरों को मौके से पकड़े जाने का दावा किया है।

आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत से यह कालाबाजारी की जा रही थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular