Homeउत्तर प्रदेशबाल निकुंज इंग्लिश स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, 280 स्टूडेंट्स हुए...

बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, 280 स्टूडेंट्स हुए पुरस्कृत ….

पलटन छावनी स्थित बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम के टॉप-10 मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 9 और 11 तक की 28 कक्षाओं के कुल 280 छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल और प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला ने मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इसके बाद सरस्वती वंदना और गणेश वंदना “देवा श्री गणेशा…” पर विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स द्वारा माता-पिता की आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को खास बना दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ के रीजनल मैनेजर मनोज कुमार सक्सेना उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी छात्रों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार, प्राइमरी वर्ग में कक्षा 1-ए की आद्या राज ने 98.95 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कक्षा 7-बी के श्याम जी 95.81 प्रतिशत के साथ टॉपर रहे, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 9-ए की आयुषी राजपूत ने 96.28 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर एमडी एचएन जायसवाल ने कहा कि बच्चों में अपार क्षमता होती है, जिसे सही दिशा और मार्गदर्शन से निखारा जा सकता है। उन्होंने सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। साथ ही कहा कि छात्रों की उपलब्धि में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्या रश्मि शुक्ला, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। समारोह के अंत में सभी मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular