Homeउत्तर प्रदेशएसएमएस रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवक-युवतियां गिरफ्तार

एसएमएस रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 युवक-युवतियां गिरफ्तार

जालौन जिले के उरई में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। झांसी रोड स्थित एसएमएस फैमिली रेस्टोरेंट की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस को पिछले कई दिनों से इस रेस्टोरेंट को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर, सदर कोतवाल और बस स्टैंड चौकी इंचार्ज की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान मौके से एक महिला, तीन युवतियों सहित चार युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट संचालक और मकान मालिक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

सीओ उरई राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular