Homeउत्तर प्रदेशकुशीनगर: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: शिवाकांत पाण्डेय


कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को आम का लालच देकर अपने साथ ले गया। घटना के दिन बच्ची स्कूल में लंच के बाद पास के आम के बगीचे में आम बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही बच्ची के घर आता-जाता था, जिसके चलते बच्ची उसे पहचानती थी और उसके झांसे में आ गई।

 

घटना के बाद 10 अप्रैल को परिजनों ने तरयासुजान थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया और जांच तेज कर दी गई।

 

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय पूछताछ और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच शुरू की।
जांच में बड़ा खुलासा, निर्दोष को मिली राहत शुरुआती जांच में शक सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक नईमुदिन पर गया था, जिससे इलाके में काफी चर्चा फैल गई थी। हालांकि, पुलिस की निष्पक्ष और गहन जांच में वे पूरी तरह निर्दोष पाए गए, जिससे उन्हें राहत मिली।

इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए असली आरोपी तक पहुंच बनाई।असली आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूल पुलिस ने सटीक जांच के आधार पर असली आरोपी सुरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।bपलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से बच्ची को बहलाकर वारदात को अंजाम दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular