आगरा के आवास विकास स्थित भगवान परशुराम चौक पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने जूते पहनकर चौक पर चढ़ाई की, झंडा लहराया और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों व रेलिंग को नुकसान पहुंचाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने और क्षेत्र की शांति भंग करने की नीयत से किया गया। घटना के विरोध में समाज के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए 15 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 11 बजे परशुराम चौक पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की हैसमाज के प्रतिनिधियों ने लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर विरोध दर्ज कराने और एकता का परिचय देने की अपील की है।
