योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित टाटा मोटर्स प्लांट में निर्मित 10 लाखवीं गाड़ी के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया।
क्या बोले सीएम?
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में “मोमेंटम” (Momentum) का उदाहरण देते हुए कहा कि यह केवल ‘M’ (Mass) तक सीमित नहीं है, बल्कि जहां द्रव्यमान होता है, वहां गति (Velocity) भी होती है। उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास से जोड़ते हुए बताया कि राज्य की 25 करोड़ की आबादी और 56% युवा वर्कफोर्स ही उसकी असली ताकत है।
युवाओं और विकास पर जोर
सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप युवाओं को स्किल, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी से जोड़ रही है, ताकि उन्हें “रेडी वर्कफोर्स” के रूप में तैयार किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से औद्योगिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और बड़े निवेश के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
