Homeउत्तर प्रदेशBHL के डॉक्टरों ने किया सराहनीय कार्य: निर्धन मरीज के पैर की...

BHL के डॉक्टरों ने किया सराहनीय कार्य: निर्धन मरीज के पैर की जटिल सर्जरी, मरीज के हालत में सुधार

लखनऊ। राजधानी के बलरामपुर चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग ने एक निर्धन मरीज के बाएं पैर (टिबिया) में इंटरलॉकिंग नेलिंग की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर है और वह तेजी से स्वस्थ हो रहा है, जिससे चिकित्सकों की टीम में संतोष और उत्साह का माहौल है।

बता दें कि यह चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरूर अली के नेतृत्व में संपन्न हुआ। ऑपरेशन टीम में डॉ. कौशल का सहयोग रहा, वहीं एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. स्वीकृति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीमवर्क और विशेषज्ञता के समन्वय से इस जटिल सर्जरी को सफल बनाया गया। बलरामपुर हास्पिटल आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को उच्च गुणवत्ता की निशुल्क चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। चिकित्सकों की समर्पित टीम इस उद्देश्य को लगातार पूरा करने में जुटी हुई है।

गुणवत्तापूर्ण-निशुल्क उपचार संस्थान की सर्वोच्च प्राथमिकता: निदेशक

बलरामपुर हास्पिटल निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि निर्धन मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क उपचार उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सफल सर्जरी हमारी चिकित्सा टीम की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल में सभी मरीजों को समान रूप से बेहतर उपचार देने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। इस सफलता के लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि “हमारी टीम समर्पण और दक्षता के साथ कार्य कर रही है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर प्रभावी उपचार मिल रहा है।

मरीज के स्वास्थ्य में सुधार

अस्पताल ​के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरूर अली ने जानकारी दी कि मरीज की स्थिति को देखते हुए इंटरलॉकिंग नेलिंग सर्जरी का निर्णय लिया गया, जो पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि मरीज तेजी से रिकवरी कर रहा है और जल्द ही सामान्य जीवन में लौटने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular