Homeउत्तर प्रदेशआगरा : परशुराम चौक पर तनाव, ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन; पुलिस ने...

आगरा : परशुराम चौक पर तनाव, ब्राह्मण समाज का प्रदर्शन; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

रिपोर्ट : – ममता भारद्वाज

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित परशुराम चौक पर बुधवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले कुछ असामाजिक तत्वों ने परशुराम चौक पर चढ़कर नीला झंडा लगा दिया था। आरोप है कि जूते पहनकर चौक पर चढ़ने और झंडा लगाने की इस हरकत से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई।

इस मामले में पुलिस द्वारा हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी न होने से ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। समाज के लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया था।

 पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। देर रात इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था।

 प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था

बुधवार सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में चौक पर जुट गए और नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शोभायात्रा के दौरान बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, अंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान यह विवाद सामने आया, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular