Homeनई दिल्लीबरेली में रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध वेंडरों पर छापा

बरेली में रेल यात्रियों की सेहत से खिलवाड़, अवैध वेंडरों पर छापा

बरेली में रेल यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। रेलवे प्रशासन ने अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए छापेमारी की। इस दौरान 25 अनअप्रूव ब्रांड की पानी की बोतलें बरामद की गईं, जो यात्रियों को बेची जा रही थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि इस पूरे मामले में IRCTC के कुछ कर्मचारियों की सांठगांठ की आशंका जताई जा रही है।

रेलवे की टीम ने इज्जतनगर मंडल के सिटी और जंक्शन परिसर में अभियान चलाकर कई अनधिकृत वेंडरों को हिरासत में लिया। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular