Homeउत्तर प्रदेशजन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी: Yogi Adityanath

जन समस्याओं का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी: Yogi Adityanath

गोरखपुर, 17 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं।

गोरखपुर में जनता दर्शन करते माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जन शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका त्वरित, निष्पक्ष और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे, उनके प्रार्थना पत्र लिए औअधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर शिकायत परतेजी से कार्रवाई होनी चाहिए और समाधान गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनकी हर समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है।

कार्यक्रम में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंदों के इलाज का इस्टीमेट जल्द तैयार कराकर उपलब्ध कराया जाए, ताकि सरकार समय पर आर्थिक मदद सुनिश्चित कर सके।

इसके अलावा कुछ महिलाओं ने आवास से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular