Homeउत्तर प्रदेशमुजफ्फरनगर छेड़छाड़ मामला: पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार, वीडियो...

मुजफ्फरनगर छेड़छाड़ मामला: पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल के बाद कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar में मां-बेटी से छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है, जहां देर रात एक युवती अपनी मां के साथ रेलवे रोड पर टहल रही थी। आरोप है कि स्कूटी सवार दो युवक वहां पहुंचे और नशे की हालत में दोनों के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने बदसलूकी की। इस दौरान पीड़िता ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान आर्यन रघुवंशी और शौर्य गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन, पूर्व सहकारिता मंत्री सुधीर कुमार बालियान का बेटा है।

सीओ सिटी राज कुमार साव के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। चूंकि धाराएं सात साल से कम सजा वाली हैं, इसलिए आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों ने छेड़छाड़ के साथ-साथ धमकी भी दी। वहीं घटना के सामने आने के बाद इलाके में नाराजगी है और राजनीतिक गलियारों में भी हलचल बढ़ गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular