Homeउत्तर प्रदेशखुले में शराब पीने पर रोक टोक बनी विवाद की वजह, दारोगा...

खुले में शराब पीने पर रोक टोक बनी विवाद की वजह, दारोगा और युवक में थप्पड़बाज़ी

बरेली | रिपोर्ट – अचल प्रताप सिंह

बरेली में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामला बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे के पास का है, जहां खुले में शराब पी रहे लोगों को टोकने पर विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद चौकी इंचार्ज दारोगा ने शराब पी रहे युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मामला और बिगड़ गया और नशे में धुत युवक ने भी पलटवार करते हुए दारोगा को थप्पड़ मार दिया।

घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया।फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस विभाग में हलचल है और घटना की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular