Homeउत्तर प्रदेशहाई टेंशन लाइन से चिंगारी, किसान की फसल तबाह

हाई टेंशन लाइन से चिंगारी, किसान की फसल तबाह

रिपोर्ट ममता भारद्वाज

आगरा में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव जारुआ कटरा में 33 हजार हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसान के खेत में भीषण आग लगा दी।

आग की चपेट में आकर किसान की करीब दो बीघा गेहूं का भूसा जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। इससे किसान के सामने पशुओं के पालन-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

बताया जा रहा है कि इसी खेत में पहले भी दो बार आग लग चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया।

घटना के बाद न तो विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और न ही फायर ब्रिगेड की टीम समय पर पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया।

पीड़ित किसान ने थाना मलपुरा में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। किसान का कहना है कि उसका परिवार पूरी तरह खेती पर निर्भर है और अब पशुओं के चारे की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular