Brajesh Pathak ने कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के लिए ‘आतंकवादी’ जैसे शब्दों का प्रयोग निंदनीय है और इसकी कड़ी भर्त्सना की जानी चाहिए।
डिप्टी सीएम ने इसे कांग्रेस की गिरती राजनीति और नकारात्मक सोच का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि यह टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश के उन करोड़ों नागरिकों का भी अपमान है जिन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उन्हें चुना है।
ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि जब नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देश की महिलाएं जवाब मांग रही हैं, तब इस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं की सोच को दर्शाते हैं।
उन्होंने कांग्रेस से इस बयान के लिए देश से माफी मांगने की भी मांग की।
