महराजगंज। भदोही जिले के भदोही ब्लॉक में शिक्षा निधि के दुरुपयोग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। समाजसेवी विनय राजू दुबे ने आरोप लगाया है कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कुछ हेडमास्टरों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की निधि का गबन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह धनराशि स्कूलों के विकास और शैक्षणिक सामग्री के लिए निर्धारित है, लेकिन इसका सही उपयोग नहीं हो रहा। कई विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है, जबकि अभिलेखों में खर्च दर्शाया जा रहा है।
सूचना न मिलने पर उन्होंने आरटीआई के तहत विस्तृत जानकारी मांगी है। उनका दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
