अलीगंज स्थित बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी के शिव सहाय जी सभागार में शनिवार को बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस की अंतर्शाखीय विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शाखाओं से कक्षा 12 के लगभग 130 बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
44 नवाचार मॉडल्स का प्रदर्शन
प्रदर्शनी में कुल 44 इनोवेटिव मॉडल्स प्रस्तुत किए गए, जिनमें छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण साफ झलक रहा था।
मुख्य अतिथि मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार जायसवाल ने सभी मॉडलों का निरीक्षण किया और छात्रों से उनके प्रोजेक्ट्स की जानकारी ली।
उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विजेताओं की घोषणा
निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ मॉडलों का चयन करते हुए विजेताओं की घोषणा की गई—
- प्रथम पुरस्कार: शिवम दीक्षित, शिवम सिंह, शेखर वर्मा
मॉडल: “रेन डिटेक्टिंग सिस्टम” - द्वितीय पुरस्कार: अभय यादव, आशिफ अली
मॉडल: “सोलर बोट” - तृतीय पुरस्कार: शिवांगी अवस्थी, जेबा जेहरा, अनामिका सिंह
मॉडल: “क्रॉप प्रोटेक्शन फ्रॉम एनिमल्स” - चतुर्थ पुरस्कार: “कमर्शियल बैंक सिस्टम” मॉडल
- पंचम पुरस्कार: “कन्वर्ट वेस्ट एसी एयर इंटू इलेक्ट्रिक” मॉडल
सभी विजेताओं को ₹1001, ₹901, ₹801, ₹701 और ₹601 की नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक एच.एन. जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा, प्रधानाचार्य डॉ. अनूप कुमारी शुक्ला सहित विभिन्न शाखाओं के वरिष्ठ इंचार्ज और विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे।
