Homeउत्तर प्रदेशमोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष...

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष अरदास

लखनऊ। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को गुरुद्वारा आलमबाग में विशेष अरदास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित किया गया।

इस अवसर पर देश की उन्नति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए अरदास की गई। बड़ी संख्या में संगत ने गुरु घर में मत्था टेककर राष्ट्र की प्रगति एवं सामाजिक सद्भाव की कामना की।

राज्यसभा सांसद सरदार सतनाम सिंह संधू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने देश की निरंतर प्रगति और नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह के अनुसार कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी, गिरीश मिश्रा तथा लखनऊ गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

गुरुद्वारा आलमबाग की ओर से प्रधान निरमल सिंह, महासचिव रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह राजू, त्रिलोक सिंह, परमजीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह और हरमहिन्दर सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर संगत ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु का लंगर ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular