लखनऊ। राजधानी स्थित लाइफवन वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी दूसरी वर्षगांठ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के संदेश के साथ मनाई। इस अवसर पर कंपनी ने देशभर के साथ-साथ विदेशों में भी व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत कंपनी के सीएमडी सौरभ गुप्ता ने पौधारोपण कर की। उनके आह्वान पर लाइफवन फैमिली के हजारों सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधे लगाकर हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण अभियान में कंपनी के मेंटर्स, फाउंडर्स और लीडर्स ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इनमें विष्णु प्रताप सिंह, हरिकिशन गोसाई और राहुल सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इसके बाद लखनऊ स्थित कंपनी मुख्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के पदाधिकारियों, मेंटर्स, लीडर्स और सदस्यों ने भाग लेते हुए संस्था की निरंतर प्रगति, समृद्धि और सभी सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आधुनिक वेलनेस तकनीक पर दिया जोर
वर्षगांठ समारोह के दौरान कंपनी के सीएमडी सौरभ गुप्ता ने लाइफवन वेलनेस की अत्याधुनिक आयोनाइजर एवं अल्कलाइन मशीन की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पेयजल स्वस्थ जीवनशैली की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और वैज्ञानिक सोच के साथ वेलनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया जश्न
सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कंपनी की टीम ने एक अनाथालय पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा और दूसरी वर्षगांठ की खुशियां साझा कीं। टीम के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कंपनी ने इस पहल के जरिए यह संदेश दिया कि किसी भी उत्सव की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों के साथ बांटने से और बढ़ जाती है।

समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान
कंपनी के मेंटर राहुल सिंह ने कहा कि लाइफवन वेलनेस केवल स्वास्थ्य एवं वेलनेस उत्पादों तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी सदस्यों से व्यवसाय के साथ-साथ समाज और पर्यावरण के प्रति अपने दायित्वों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की अपील की। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और स्वास्थ्य, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
