Homeउत्तर प्रदेशसीवर मैनहोल से गुजर रहे बिजली के केबल हटेंगे, सीएम योगी ने...

सीवर मैनहोल से गुजर रहे बिजली के केबल हटेंगे, सीएम योगी ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समीक्षा बैठक में शहर की सीवर व्यवस्था और सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर अहम निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सीवर लाइन के मैनहोलों के बीच से गुजर रहे बिजली के केबल तत्काल हटाने के लिए कहा।

शहर में ऐसे 71 मैनहोल चिन्हित किए गए हैं, जिनके बीच से बिजली के भूमिगत केबल गुजर रहे हैं। इससे सीवर लाइन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

जलकल विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अशोक मार्ग, मौलवीगंज, भूसामंडी, छितवापुर, गणेशगंज, वसीरतगंज, सुंदरबाग, तालकटोरा, सपना कॉलोनी और राजाजीपुरम समेत कई इलाकों में यह समस्या सामने आई है।

बताया गया कि भूमिगत बिजली केबल बिछाने के दौरान ठेकेदारों ने नियमों की अनदेखी कर सीवर मैनहोल के रास्ते केबल डाल दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब इन केबलों को हटाकर कर्मचारियों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular