Homeउत्तर प्रदेशआगरा में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज से, जनसभा और...

आगरा में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज से, जनसभा और विकास परियोजनाओं का करेंगे

रिपोर्ट: ममता भारद्वाज, आगरा

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:40 बजे जालौन से हेलीकॉप्टर के जरिए टाटा ग्राउंड पहुंचेंगे।

इसके बाद दोपहर 3:45 से 4:45 बजे तक मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

शाम 4:55 से 5:55 बजे तक मुख्यमंत्री मंडलायुक्त सभागार में जनप्रतिनिधियों और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 5:55 से 6:55 बजे तक विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में प्रस्तावित है।

वहीं, 26 जुलाई को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री खंदारी परिसर में शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular