राजधानी लखनऊ में सोमवार से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। इसके चलते आने वाले कुछ दिनों तक रुक-रुककरबह 10:30 बजे तक गरज-चमक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और धूप के दर्शन नहीं हुए। मौसम विभाग ने सुके साथ बारिश और करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है और कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सामान्य से 36 फीसदी कम हुई बारिश
लखनऊ में मानसून की अब तक की स्थिति सामान्य से कमजोर रही है। इस सीजन में अब तक करीब 196 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 36 फीसदी कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद है।
रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था। रविवार को अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 56 फीसदी रही।
बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर बढ़ाएगा बारिश का असर
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। इसी के चलते लखनऊ और आसपास के इलाकों में बारिश का असर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राजधानी में सुबह से छाए बादलों के बीच लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
