Homeउत्तर प्रदेशमुफ्त पढ़ाई और आधुनिक सुविधाओं से बदली सर्वोदय विद्यालयों की तस्वीर, गरीब...

मुफ्त पढ़ाई और आधुनिक सुविधाओं से बदली सर्वोदय विद्यालयों की तस्वीर, गरीब बच्चों को मिल रही नई उड़ान

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के प्रयासों से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और सुनहरे भविष्य का माध्यम बन रहे हैं। इन विद्यालयों में बच्चों को न सिर्फ मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है, बल्कि स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

छात्रों को पढ़ाई के साथ छात्रावास, भोजन, पाठ्य पुस्तकें, यूनिफॉर्म और खेल सामग्री जैसी जरूरी सुविधाएं भी निःशुल्क मिल रही हैं। प्रदेश में वर्तमान में 103 जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय संचालित हैं, जहां कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को आवासीय शिक्षा दी जा रही है।

सरकार के मुताबिक, वर्ष 2017-18 में जहां सर्वोदय विद्यालयों के लाभार्थियों की संख्या 31,484 थी, वहीं 2026-27 में जुलाई तक यह आंकड़ा बढ़कर 38,338 हो गया है। इसके अलावा विभिन्न जिलों में करीब 19 नए विद्यालयों का निर्माण भी कराया जा रहा है।

सर्वोदय विद्यालयों में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से पढ़ाई का तरीका भी बदला है। डिजिटल बोर्ड और स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाया जा रहा है। कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी और व्यावहारिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

योगी सरकार का जोर इस बात पर है कि किसी भी बच्चे की आर्थिक स्थिति उसकी प्रतिभा और सपनों के रास्ते में बाधा न बने। इसी सोच के तहत सर्वोदय विद्यालय गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर भविष्य की मजबूत नींव दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular