रिपोर्ट -शिवाकांत पाण्डेय
पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर जनपद के 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई विभागीय कार्यप्रणाली में सुधार, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनउत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से की गई है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और आदेशों की अनदेखी करने वाले कर्मियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। इसी क्रम में की गई यह कार्रवाई पुलिस महकमे की बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रह सकती है
