Homeउत्तर प्रदेशजालौन: खेत में काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से...

जालौन: खेत में काम कर रहे किसान की आकाशीय बिजली गिरने से मौत

रिपोर्ट- रामजी व्यास

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान खेत में फसल को आवारा जानवरों से बचाने के लिए तार लगाने हेतु खंभे गाड़ रहा था।

इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

खेत में काम करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुठौंद थाना क्षेत्र के रहने वाले किसान मान सिंह अपने खेत में फसल की सुरक्षा के लिए तारबंदी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से मान सिंह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

काफी देर तक घर नहीं लौटे तो खेत पहुंचे परिजन

जब काफी समय तक मान सिंह घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्य उन्हें देखने खेत पहुंचे, जहां मान सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। उनका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। परिजन तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुठौंद लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गांव में शोक, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल और मृतक के घर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular