रिपोर्ट – अंकित शुक्ला
आज भाजपा कार्यालय, कानपुर में प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी आदरणीय श्री शंकर लाल लोधी जी के कानपुर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अभिनंदन करते हुए श्री शंकर लाल लोधी जी का स्वागत किया। उनके प्रथम कानपुर आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

श्री शंकर लाल लोधी जी का अनुभव, कुशल नेतृत्व और संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। हम सभी को विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संगठन नई ऊर्जा, नई दिशा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा तथा भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।
