रिपोर्ट: दीपक अवस्थी
अजीतमल (औरैया)। थाना अजीतमल पुलिस ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अजीतमल के पर्यवेक्षण में अपराध और वांछित आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को थाना अजीतमल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौतम पुत्र अमीरचंद्र, निवासी पृथ्वीपुर डेरा, थाना अजीतमल, उम्र करीब 40 वर्ष को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को बल्लापुर ओवरब्रिज के पास से दोपहर करीब 1:05 बजे गिरफ्तार किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना अजीतमल में मु0अ0सं0 332/26 दर्ज है। मामले में धारा 75(2) तथा 9M/10 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह, थाना अजीतमल मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।
