रिपोर्ट: अंकित पाण्डेय
हमीरपुर (मौदहा)। कस्बा मौदहा में सोमवार को महाकाल की भव्य पालकी यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ निकाली गई। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। यात्रा के दौरान DJ की धुन पर महिला-पुरुष शिव भक्त भक्ति गीतों में थिरकते नजर आए।
ASP ने किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
महाकाल पालकी यात्रा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद हमीरपुर ने मौदहा कस्बे में यात्रा मार्ग एवं प्रमुख संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ASP द्वारा QRT टीम एवं ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
ये रहा यात्रा का रूट
महाकाल पालकी यात्रा नगर के मोहल्ला निजामपुरा स्थित राव कुंवा मंदिर से शुरू हुई। जो मुख्य सड़क से होती हुई कजियाना, मथुरा मंदिर, मालिकुंवा चौराहा, गांधी विद्यालय रोड, बड़ी देवी मंदिर, थाना चौराहा, नेशनल चौराहा, देवी चौराहा होते हुए महाकाल मंदिर में समाप्त हुई।
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक मौदहा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
