Homeउत्तर प्रदेशकांवड़ लेकर लौटे बेटों ने माता-पिता को कराया गंगाजल स्नान

कांवड़ लेकर लौटे बेटों ने माता-पिता को कराया गंगाजल स्नान

रिपोर्ट – अमित शुक्ला 

ऐरवा कटरा। ब्लॉक क्षेत्र के लज्जानगर से सावन के पवित्र महीने में माता-पिता के प्रति सम्मान और संस्कार की मिसाल पेश करने वाली भावुक तस्वीर सामने आई है। कांवड़ यात्रा से लौटे तीन भाइयों ने अपने माता-पिता को गंगाजल से स्नान कराया और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

लज्जानगर निवासी नीलू शर्मा के पुत्र प्रियांशु, हिमांशु और राज रविवार को कांवड़ लेने के लिए फर्रुखाबाद स्थित सिंगीरामपुर गए थे। सोमवार को तीनों भाई कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने गांव लौटे।

 

गांव पहुंचने के बाद तीनों भाइयों ने अपने माता-पिता नीलू शर्मा और अंजली शर्मा को गंगाजल से स्नान कराया। इसके बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और माता-पिता की सेवा की। इस दौरान परिवार में खुशी के साथ भावुकता का माहौल रहा।

तीनों भाइयों की इस पहल को माता-पिता के प्रति सम्मान, सेवा और भारतीय संस्कारों की मिसाल माना जा रहा है। कांवड़ यात्रा के साथ माता-पिता का आशीर्वाद लेने और उनकी सेवा करने की इस पहल ने समाज को भी एक सकारात्मक संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular