Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर: सरस्वती शिशु मंदिर में द्विदिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, प्रांत...

हमीरपुर: सरस्वती शिशु मंदिर में द्विदिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन, प्रांत निरीक्षक ने नई शिक्षा नीति पर डाला प्रकाश

रिपोर्ट: अंकित पाण्डेय

हमीरपुर। सरस्वती शिशु मंदिर विवेक नगर हमीरपुर में चल रहे द्विदिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह आज संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में शारदा दीन, विद्यालय समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, व्यवस्थापक रामबाबू, प्रधानाचार्य रमाकांत वर्मा सहित समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र ने नई शिक्षा नीति पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षण व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे शिक्षक और बच्चों के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित हो सके और बच्चों का सर्वांगीण विकास हो। नई शिक्षा नीति बच्चों के नैतिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास पर केंद्रित है, जिसे आचार्यों को अपने शिक्षण में आत्मसात करना होगा।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य रमाकांत वर्मा ने सभी अतिथियों और आचार्यों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular