Homeउत्तर प्रदेशपाड़िया बचाने नाले में बहा युवक, अंधेरे में पुलिस का सर्च ऑपरेशन...

पाड़िया बचाने नाले में बहा युवक, अंधेरे में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

रिपोर्ट अंकित पाण्डेय

हमीरपुर में जानवर बचाने में नाले में समाया युवक, रात के घुप्प अंधेरे में पुलिस का बहादुरी भरा सर्च ऑपरेशन, टॉर्च की रोशनी में तलाश।

हमीरपुर। थाना कुरारा क्षेत्र के राघवा और कुसमरा गांव के बीच नाले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपने घरेलू पशु पाड़िया को बचाने के चक्कर में एक युवक नाले के तेज बहाव में बह गया। पाड़िया तो किसी तरह बाहर निकल आई, लेकिन युवक पिछले 5 घंटे से लापता है।

बताया जा रहा है कि युवक रोज की तरह अपनी पाड़िया को खेतों में चराने ले गया था। इसी दौरान पाड़िया फिसलकर नाले में गिर गई। उसे बचाने के लिए युवक ने नाले में छलांग लगा दी और तेज बहाव में बह गया।

वीडियो में दिख रहा पुलिस का जज्बा:

इस खबर के साथ जो वीडियो सामने आया है, उसमें रात के घुप्प अंधेरे में पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा साफ दिख रही है। घने अंधेरे में केवल मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित अपनी टीम के साथ नाले के किनारे सर्च ऑपरेशन चलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी और ग्रामीण नाले में टॉर्च मारकर युवक को तलाशते दिख रहे हैं।

कीड़े-मकोड़ों के बीच जाल लगाकर तलाश

पुलिस ने बिना अपनी जान की परवाह किए राघवा से लेकर कुसमरा गांव तक पूरे नाले में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अंधेरे में कीड़े-मकोड़ों के बीच जगह-जगह जाल लगाए गए हैं ताकि युवक को ढूंढा जा सके। ग्रामीण भी इस मुश्किल घड़ी में पुलिस का साथ दे रहे हैं।

थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित खुद मौके पर मौजूद रहकर पूरी टीम को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पुलिस के इस मानवीय और बहादुरी भरे प्रयास की हर तरफ सराहना हो रही है। युवक की तलाश अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular