Homeउत्तर प्रदेशआगरा के खड़े हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, फूलों से सजाया...

आगरा के खड़े हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, फूलों से सजाया जा रहा भगवान का दरबार

रिपोर्ट :- ममता भारद्वाज

आगरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर ताजनगरी आगरा के प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी से पहले ही पूरा मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आने लगा है।

मंदिर के गलियारों और प्रवेश द्वार से लेकर भगवान के दरबार तक आकर्षक सजावट का काम तेजी से चल रहा है। खास तौर पर फूलों से मंदिर परिसर को सजाने पर जोर दिया जा रहा है। रंग-बिरंगे फूलों और सजावटी सामग्री से मंदिर की खूबसूरती को और बढ़ाया जा रहा है।

 

मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की विशेष झांकी तैयार की गई है। झांकी को फूलों से बेहद आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। भगवान के दरबार की सजावट को अंतिम रूप देने में कर्मचारी और श्रद्धालु जुटे हुए हैं। जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन भी होंगे।

तस्वीरों और वीडियो में मंदिर परिसर में चल रही तैयारियों की भव्य झलक देखने को मिल रही है। कहीं कर्मचारी सजावट करते नजर आ रहे हैं तो कहीं श्रद्धालु जन्माष्टमी की तैयारियों में सहयोग करते दिखाई दे रहे हैं। फूलों से सजे भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के दरबार ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

जन्माष्टमी के अवसर पर खड़े हनुमान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से सजावट के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।

फिलहाल, खड़े हनुमान मंदिर में जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मंदिर की भव्य सजावट और फूलों से सजे श्रीकृष्ण-राधा के दरबार की छटा देखते ही बन रही है। जन्माष्टमी के पर्व से पहले ही पूरा परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के भाव से कृष्णमय नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular